RSS के कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे सरकारी कर्मचारी, केंद्र सरकार ने हटाया 58 साल पुराना प्रतिबंध

धर्मपुर एक्सप्रेस। शिमला

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की गतिविधियों में सरकारी कर्मचारियों के भाग लेने पर लगे 58 साल पुराने ‘‘प्रतिबंध’’ को हटा लिया है। अब सरकारी कर्मी आरएसएस की गतिविधियों में शामिल हो सकेंगे। आदेश में कहा गया है, “उपर्युक्त निर्देशों की समीक्षा की गई है और यह निर्णय लिया गया है कि 30 नवंबर 1966, 25 जुलाई 1970 और 28 अक्टूबर 1980 के संबंधित कार्यालय ज्ञापनों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उल्लेख हटा दिया जाए”।

अब सरकारी कर्मचारी भी आरएसएस की गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। केन्द्र सरकार द्वारा यह एक बड़ा फैसला लिया गया हैं। इससे अब जो सरकारी कर्मचारी आर एस एस में जाना चाहते थे उनके लिए सुविधा होगी।

 

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh