धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत व मंडल के सभी पदाधिकारीयों ने हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के जीत के लिए आशीष शर्मा को बधाई दी है।
मंडल अध्यक्ष ने कहा कि हमीरपुर विधानसभा के उपचुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर का प्रभार क्षेत्र दिया गया था जिसमें अनुराग ठाकुर के प्रयासों वह जनता के आशीर्वाद एवं आशीष शर्मा की कड़ी मेहनत ने सीएम के गृह जिला से भाजपा प्रत्याशी को विजय प्राप्त हुई है।
आदर्शकांत ने कहा कि प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के प्रभाव से हमीरपुर जिला की तीन में से दो सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी विजय हुए हैं।
मंडल भाजपा अध्यक्ष ने कहा की प्रदेश की सुखु सरकार ने हर तरह से इन चुनावों में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया लेकिन फिर भी हमीरपुर की जनता ने भाजपा के उम्मीदवार आशीष शर्मा पर अपना विश्वास जताया इसके लिए उन्होंने आशीष शर्मा को बहुत-बहुत बधाई एवं हमीरपुर विधानसभा के जनता का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया है।
मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत हमने सभी भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सोशल मीडिया के माध्यम से फैलायी जा रही भ्रांतियों में न आए और एक भाजपा कार्यकर्ता की तरह 2027 के लिए पूर्णतः मेहनत करें ।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






