सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने जोल में जांचा जनता का स्वास्थ्य

धर्मपुर एक्सप्रेस। सुजानपुर

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग ठाकुर जी के मार्गदर्शन मे प्रयास संस्था द्वारा संचालित अस्पताल – सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा टीम, फार्मासिस्ट सावी गुप्ता, लैब टेक्नीशियन मनीषा व पायलट नवीन ने डॉ पंकज के नेतृत्व मे सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के गाँव व ग्राम पंचायत जोल मे नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया ।

इस दौरान 55 लोगों के स्वास्थ्य की सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं 23 लोगों की रक्तजांच की गई व 5 लोगों के ब्लड ग्रुप भी जांचे गए ।

स्वास्थ्य जांच के दौरान 4 मरीज़ उच्च रक्तचाप,4 मरीज़ मधुमेह, 14 मरीज़ हड्डियों के रोग व 33 मरीज़ अन्य बीमारियों से ग्रसित पाएं गए ।

मरीजों को उचित उपचार एवं निशुल्क दवाईओ का वितरण भी टीम द्वारा किया गया ।

स्थानीय लोगों व पंचायत प्रतिनिधियों ने इस सुविधा के लिए प्रयास संस्था व सांसद अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया व धन्यवाद करते हुए कहा कि गर्मी हो,सर्दी हो या फिर अब बरसात का मौसम है पूरा बर्ष सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा निरंतर जनता के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में तत्पर रहती है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हुई है ।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh