ब्रेकिंग न्यूज़
डीसी ने की प्रदेश सरकार के 4 वर्ष के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान की प्रतियोगिताओं के लिए करवाएं पंजीकरण प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने संविधान दिवस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी पुष्पांजलि, संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को किया याद संविधान लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुए संवैधानिक मूल्य : जयराम ठाकुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर महाविद्यालय की नव कार्यकारिणी का गठन, जतिन धीमान बने इकाई अध्यक्ष एवं सानिध्य ठाकुर बने इकाई सचिव धर्मशाला में हाईकोर्ट की बेंच से लोगों को मिलेगी राहत, कानून के विद्यार्थियों के लिए खुलेंगे नई संभावनाओं के द्वार: सुनील शर्मा बिट्टू

खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान की प्रतियोगिताओं के लिए करवाएं पंजीकरण

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए जा रहे ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान-2026’ के तहत जिला हमीरपुर में भी विभिन्न खेलों की उपमंडल एवं जिला स्तर की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी, जिनके विजेताओं को लाखों रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। एडीसी अभिषेक गर्ग ने वीरवार को जिला एवं उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक करके इन प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तय की।

 

उन्होंने बताया कि क्रिकेट, वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, हॉकी, कुश्ती और रस्साकशी की इन प्रतियोगिताओं में 15 से 30 वर्ष तक के युवक-युवतियां 30 नवंबर तक वेबपोर्टल खेलोहिमाचल.एचपी.जीओवी.इन khelohimachal.hp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। इन प्रतियोगिताओं में फुटबाल और बास्केटबाल को भी शामिल किया जा रहा है। राज्य, जिला और उपमंडल स्तर पर आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं में लाखों के ईनाम रखे गए हैं। राज्य स्तर पर विजेता टीमों को 31 लाख रुपये, उपविजेता को 15 लाख और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों को 10 लाख रुपये तक के ईनाम दिए जाएंगे। जिला स्तर पर पहले तीन स्थानों के लिए क्रमशः 2 लाख, डेढ़ लाख और एक लाख रुपये तक के ईनाम मिलेंगे। उपमंडल स्तर की प्रतियोगिताओं में भी 51 हजार, 41 हजार और 31 हजार रुपये के ईनाम रखे गए हैं।

एडीसी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक युवक-युवतियों के पंजीकरण के लिए युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, विभिन्न उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों, विभिन्न खेल संघों, नेहरू युवा केंद्र, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करें।

बैठक में एसपी बलवीर सिंह, एसडीएम संजीत सिंह, सेकेंडरी शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के जिला युवा अधिकारी सन्नी कुमार ने प्रतियोगिताओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9418308292 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh