धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा हमीरपुर महाविद्यालय में नव कार्यकारिणी गठन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभिलाष शर्मा, विभाग संगठन मंत्री हमीरपुर, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि राजीव धीमान जी ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर महाविद्यालय की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें जतिन धीमान को इकाई अध्यक्ष तथा सानिध्य ठाकुर को इकाई सचिव का दायित्व सौंपा गया।
नवगठित कार्यकारिणी में इकाई उपाध्यक्ष के रूप में नंदिनी, अभिषेक, बासु, शौर्य चागड़ा एवं हिमांशु चौधरी को जिम्मेदारी दी गई। इकाई सह सचिव के रूप में प्रथम, ध्रुव, लक्ष्य राणा, तनीषा एवं शगुन ठाकुर को दायित्व सौंपा गया।
इसके अतिरिक्त सूर्यांश को मीडिया एवं सोशल मीडिया संयोजक, आर्यन परमार को खेलो भारत संयोजक, रिया ठाकुर को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक, कृष को स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट संयोजक तथा दिवाकर को स्टूडेंट फॉर सेवा संयोजक नियुक्त किया गया। मोहित को सह संयोजक, अंशुल को कोषाध्यक्ष तथा अक्षय को सह कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया।
विभागीय प्रमुखों में बीए प्रमुख के रूप में सुजल, बीकॉम प्रमुख के रूप में कृतिश, बीएससी प्रमुख के रूप में अंशुल तथा बीबीए प्रमुख के रूप में शिवम को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर अभिलाष शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक परिवर्तन का एक सशक्त माध्यम है। महाविद्यालय की नवगठित कार्यकारिणी विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, परिसर में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाने तथा छात्र हितों के लिए निरंतर कार्य करने का प्रयास करेगी।
उन्होंने सभी नवदायित्ववान कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी संगठन की विचारधारा एवं कार्यपद्धति को महाविद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर महाविद्यालय की नवगठित कार्यकारिणी ने संगठन के उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए छात्र हित, राष्ट्र हित एवं समाज हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






