कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चेयरमैन नवीन शर्मा बनाए गए पंजाब के आनंदपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी 

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चेयरमैन नवीन शर्मा को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें पंजाब के आनंदपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

इस नई जिम्मेदारी के तहत श्री नवीन शर्मा आनंदपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन के विस्तार, बूथ प्रबंधन और आगामी चुनावों में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेंगे। उनकी इस नियुक्ति से हिमाचल और पंजाब के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और खुशी की लहर है।

 

गौरतलब है कि नवीन शर्मा का संगठनात्मक अनुभव काफी लंबा और प्रभावशाली रहा है। वे छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में लंबे समय तक दो दशकों तक काम किया है और उतर क्षेत्र के संगठन मंत्री के दायित्व का निर्वहन बखूबी किया है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। पूर्व में हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान उन्हें कौशल विकास निगम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी, जिसका उन्होंने पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ निर्वहन किया।

उनकी इसी कार्यशैली, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए पंजाब के आनंदपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी के रूप में सेवाएं देने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवीन शर्मा को इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh