उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बाबा बालक नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

धर्मपुर एक्सप्रेस। दियोटसिद्ध

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को दियोटसिद्ध के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना एवं हवन किया। उन्होंने बाबा जी की पवित्र गुफा एवं पिंडी के दर्शन किए तथा प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में एडीबी की परियोजना के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों से मंदिर परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

इससे पहले मंदिर परिसर में पहुंचने पर बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं बड़सर की एसडीएम स्वाति डोगरा, मंदिर अधिकारी राजेश कुमार और अन्य अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा उन्हें विभिन्न विकास कार्यों की ताजा स्थिति से अवगत करवाया।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं एचआरटीसी के बीओडी मैंबर बलविंद्र सिंह बबलू और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh