शिमला के जाखू में सीएम ने 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का किया दहन

धर्मपुर एक्सप्रेस। शिमला

हनुमान मंदिर जाखू में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा काफी उत्साह के साथ मनाया गया। सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने रावण के 45 फीट ऊंचे पुतले व मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले को रिमोट का बटन दबाकर दहन किया। दशहरा के लिए जाखू मंदिर को फूलों से सजाया गया था। दशहरे के लिए जाखू में स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों की काफी भीड़ उमड़ी।

रावण दहन के बाद सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सौहार्द भाईचारा बना रहे। उन्होंने प्रदेश वासियों को दशहरे की शुभामंनाये देते हुए प्रदेश की समृद्धि की कामना की है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh