सीएम ने सुजानपुर में नहीं छोड़ी विकास की कमी: सुरेश कुमार

धर्मपुर एक्सप्रेस। सुजानपुर

सुजानपुर के विकास की गाथा सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा लिखी गई है क्योंकि जिले में विकास की गति सुक्खू के आशीर्वाद से ही मिली है। यह बात प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार ने प्रेस वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि टाउन हाल का निर्माण कार्य, पीडब्ल्यूडी का रेस्ट हाउस और अनेक कार्य सुखविंदर सिंह के कार्यकाल में हुए हैं। उन्होंने विधायकों पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि इन विधायकों के द्वारा विकास कार्य को ध्यान न देखकर अपने हित के बारे में सोचते हुए नजर आए हैं ,जिसके चलते इन विधायकों की वजह से उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य को गति नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि सुजानपुर हॉस्पिटल का दर्जा बढ़ाने के लिए कैबिनेट की मजदूरी लेना अनिवार्य होती है, जिसके लिए विधायक कोई प्रयास करते नजर नहीं आए हैं। जिसके चलते सुजानपुर का हॉस्पिटल को अपग्रेड नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सुजानपुर को एक नया चेहरा विधायक के रूप में देखने को मिलेगा। जिसमें एक लंबी कतार विधायक के चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के पास लगी हुई है। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी टिकट की चाह के लिए कांग्रेस कार्यालय का दौरा करते नजर आ रहे हैं।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh