मांचली ठाकुर फिर बनी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री

राजनीतिक संवाददाता शिमला

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश इकाई द्वारा विभिन्न मोर्चा का गठन जारी है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी द्वारा घोषित टीम में मांचली ठाकुर को फिर से महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री का दायित्व सोपा गया है। उल्लेखनीय है धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र के संधोल से संबंध रखने वाली मांचली  छात्र जीवन से ही राष्ट्रवादी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से संबंधित रही है, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय सचिव तक का दायित्व निर्वाहन इन्होंने किया है।  इसके उपरांत  पिछले कार्यकाल में भी महिला मोर्चा की महामंत्री के नाते इन्होंने मोर्चे की मजबूती में सक्रिय  भूमिका निभाई है। वर्तमान में इनका केंद्र मंडी है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh