ब्रेकिंग न्यूज़
गलोड़ में बीडीओ कार्यालय खोलने और सहकारी समिति को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की आस्था और परंपरा के संगम के साथ अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का आगाज भोरंज में विकास के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे कांग्रेस विधायक, चार वर्षों में धरातल पर कार्य शून्य : डॉ. अनिल धीमान सेना के खिलाफ़ टिप्पणी पर भाजपा हुई उग्र, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, माफ़ी मांगे मंत्री और मुख्यमंत्री, कार्यवाही से हटाई जाए टिप्पणी  1500 की गारंटी के नाम पर प्रदेश की मातृशक्ति को ठग रही है कांग्रेस सरकार: जयराम ठाकुर भोरंज की सड़कों पर घूमने के बजाए भोरंज के लिए अपनी उपलब्धियां बताए अनुराग ठाकुर: सुरेश कुमार 

आस्था और परंपरा के संगम के साथ अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का आगाज

धर्मपुर एक्सप्रेस। नाहन

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया शुभारम्भ, भगवान परशुराम जी की देव पालकी को कंधा देकर निभाई परंपरा

संगड़ाह और ददाहू बस अड्डों का किया शिलान्यास, दो नई बस सेवाओं को दिखाई हरी झंड

अन्तरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला-2026 का आज पारम्परिक हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ विधिवत शुभारम्भ हुआ। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मेले का शुभारम्भ किया। छह दिवसीय यह मेला 19 से 24 नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा है।

मेले के शुभारम्भ से पहले उप मुख्यमंत्री ने 1.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले संगड़ाह बस अड्डे तथा 3.76 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ददाहू बस अड्डे का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों बस अड्डों का निर्माण रिकॉर्ड समय में पूरा किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने ददाहू से लाना चेता और ददाहू से पांवटा साहिब के लिए एचआरटीसी की दो बस सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें ददाहू से पांवटा साहिब के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा भी शामिल है।

श्री रेणुका जी पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री ने भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मेले के शुभारम्भ अवसर पर सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार ददाहू से भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भगवान परशुराम जी की भव्य देव पालकी को कंधा देकर इस धार्मिक परंपरा में भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि श्री रेणुका जी मेला हिमाचल प्रदेश के प्राचीन और पौराणिक मेलों में से एक है। जनश्रुति के अनुसार भगवान परशुराम वर्ष में एक बार जामूकोटी से अपनी माता श्री रेणुका जी से मिलने आते हैं। मां के वात्सल्य और पुत्र की श्रद्धा का यह अनूठा संगम असंख्य श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। यह मेला हमारी समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने का महत्वपूर्ण अवसर भी है।

इस अवसर पर विधायक श्री रेणुकाजी एवं श्री रेणुका जी विकास बोर्ड के अध्यक्ष विनय कुमार, विधायक नाहन अजय सोलंकी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सिरमौर जिला कांग्रेस प्रभारी धर्मेंद्र धामी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद परमार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तेपेंदर चौहान, महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष श्यामा ठाकुर, श्री रेणुका जी विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh