ब्रेकिंग न्यूज़

भोरंज की सड़कों पर घूमने के बजाए भोरंज के लिए अपनी उपलब्धियां बताए अनुराग ठाकुर: सुरेश कुमार 

धर्मपुर एक्सप्रेस। भोरंज

भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने अनुराग ठाकुर के भोरंज की सड़कों पर घूम-घूम कर बन रही सड़कों का श्रेय लेने पर सबाल करते हुए कहा की अनुराग ठाकुर को इन सड़को पर घूमने के वजाय उनके द्वारा भोरंज के लिए अपने बीस वर्षों में किये गए कार्यों की जानकारी जानता को देनी चाहिए। उन्होंने बताया की प्राप्त जानकारी के अनुसार आज तक अनुराग ठाकुर जी ने भोरंज क्षेत्र के लिए 3,79,85163 रुपये(तीन करोड़ उन्नासी लाख पचासी हजार एक सौ तरेसठ) की राशि दी है। जबकि पिछले चार वर्षों में हमने 550 करोड़ रुपये भोरंज के विकास कार्यों पर लगाया है। पिछले बीस वर्षों से अनुराग ठाकुर जी इस क्षेत्र के सांसद है और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं अब ऐसी क्या परिस्थिति बनी की उन्हें केवल मेरे विधायक बनने के बाद ही भोरंज की सड़को की याद आई।इससे पहले पैंतीस वर्षों तक यहाँ भाजपा के ही विधायक थे और वह ही सांसद थे तब ये सड़के क्यों प्रधानमंत्री सड़क योजना में नहीं बन पाई ? जबकी वास्तविकता यह है की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एक केंद्र पोषित योजना का नाम है। जिस योजना का प्रारूप अपनी संस्तुति के साथ राज्य सरकार केंद्र को भेजती है और कौन सड़क इस योजना के अंतर्गत बननी है, इसका निर्णय राज्य सरकार विधायक प्राथमिकता के आधार पर करती है। क्योंकि इसके साथ प्रधानमंत्री शब्द जुड़ा है मात्र इसी को सहारा बनाकर भाजपा के लोग इन दो सड़कों का श्रेय लेना चाहती है जबकि भोरंज में सभी सड़को को चौड़ा किया जा रहा है और छब्बीस नई सड़कें बनाई जा रही हैं। भोरंज के पढ़े लिखे और बुद्धिजीवी लोग इस बात को समझते हैं कि इन सड़कों और भोरंज के विकास कार्यो में भाजपा और स्थानीय सांसद का कोई योगदान नहीं है।अगर सही में अनुराग ठाकुर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत मंजूर करवा सकते हैं तो सब से पहले उनको अपने घर के नजदीक की सड़के-समीरपुर-बागवाड़ा-कंज्यांन-ढओं सड़क, कांगुगलू-हनोह-भरेडी सड़क और

छौं-बजवाल-डुंगी-भद्रू-डेरा आदि सड़को को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में डालना चाहिए। वास्तव में उन्होंने आज तक कोई बडा काम भोरंज के लिए नही किया है, अगर किया हो तो उसकी जानकारी भोरंज की जनता को देनी चाहिए। उन्होंने कहा की बेकार की ड्रामेवाजी करने के बजाय अनुराग ठाकुर को जाहू में हवाई अड्डा बनाने, हमीरपुर में रेलवे लाइन बिछाने, भोरंज में केंद्रीय विद्यालय बनाने,हिमाचल रेजीमेंट बनाने और भोरंज में शहीद स्मारक बनाने की दिशा में सार्थक कार्य करना चाहिए। ये कार्य सांसद के अधिकार क्षेत्र के होते हैं। सुरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने दो महीने पहले अनुराग ठाकुर को पत्र लिख कर भोरंज में शहीद स्मारक बनाने के लिए सांसद निधि से पैसा देने की माँग की थी लेकिन अभी तक उसका कोई जवाब नहीं आया है। लेकिन सांसद पैसा दे या न दे हम भोरंज में शहीद स्मारक बनाने का कार्य करेंगे और इसके लिए विधायक निधि से पैसा देंगे क्योंकि यह क्षेत्र के शहीदों और पूर्व सैनिकों के सम्मान का विषय है। सुरेश कुमार ने कहा की भोरंज की जनता जान गई है कि पिछले पैंतीस सालों में क्या हुआ और इन चार सालों में क्या हो रहा है।उन्होंने चुनौती दी है कि भाजपा के नेता या सांसद जिस भी मंच से भोरंज के विकास पर बहस करना चाहते हैं तो तथ्यों ब दस्तबेजों सहित आए और सार्वजनिक चर्चा करें ।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh