धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के समस्त नागरिकों, विशेषकर हमीरपुर जिला के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा प्रदेश निरंतर उन्नति और विकास के पथ पर आगे बढ़े।
वहीं, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पांचवीं बार सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र सहित समस्त हिमाचल प्रदेशवासियों को दीपावली एवं अन्य पर्वों की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्रदेश के प्रत्येक परिवार पर बना रहे तथा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियां आएं। उन्होंने कहा कि ये पावन पर्व आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और सकारात्मकता को और मजबूत करें।
इसके अतिरिक्त, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भी जिला भाजपा परिवार की ओर से हमीरपुर की जनता को दीपावली एवं भाई दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh





