एचआरटीसी कर्मियो को भी मिलेगा 4 फ़ीसदी डीए

धर्मपुर एक्सप्रेस। शिमला  

हिमाचल प्रदेश में 1974 से अपना सफर शुरू करने वाली एचआरटीसी (HRTC) ने 2 अक्टूबर को 50 वर्ष का सफर पूरा कर चुकी है । 50 वर्ष पुरे होने पर एचआरटीसी का आज शिमला में स्वर्ण जयंती समारोह मनाया गया।  इसमे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जहां मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी कर्मियों को दिपावली के कई तोहफ़े दिए।

 

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की तर्ज़ पर एचआरटीसी कर्मियो को 4 फ़ीसदी डीए देने की घोषणा के साथ इस माह 28 अक्तूबर को  वेतन और पैंशन देने का ऐलान किया। इसके आलावा 9 करोड़ के लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान एचआरटीसी कर्मियों का दो माह कर दिया जाएगा। जबकि 55 माह से अटके पड़े 97 करोड़ के भते ओवर टाईम के रूप में से  50 करोड़ देने की भी सीएम ने घोषणा की है। 31मार्च तक सभी लम्बित भुगतान देने की घोषणा भी सुक्खू ने की है।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 40 वर्ष पूर्व मेरे पिताजी ने एचआरटीसी मे चालक के रूप में करते थे इसलिए वह एचआरटीसी कर्मियों के दर्द को समझते हैं। उस वक्त निगम के बेड़े में 800 बसे थी जो अब 3200 से ज्यादा हैं।  सरकार एचआरटीसी को 700 करोड़ से अधिक की ग्रांट सरकार हर वर्ष देती हैं। लेकिन अब एचआरटीसी को भी कार्यप्रणाली में बदलाव लाना पड़ेगा। ताकि निगम को घाटे से उभारा जा सके।  ग्रीन हायड्रोजन प्रोजेक्ट को अगले महिने में शुरू करेगे।

 वहीं उपमुख्यमंत्री  जिनके पास एचआरटीसी का जिम्मा भी हैं-मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी 50 वर्षों से अपनी वचनबद्धता के साथ लोगों को गांव गांव तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। एचआरटीसी में रोजाना 6 लाख लोग सफर करते हैं।  घाटे की हालात के बावजूद वर्तमान सरकार ने एचआरटीसी के कर्मचारियों को वेतन व पेंशन देने में एक दिन भी कोताही नहीं बरती। 

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh