जिला के मुख्यमंत्री सुक्खू के लिए सुजानपुर की जनता कैप्टन को करें वोट : पठानिया

धर्मपुर एक्सप्रेस। सुजानपुर 

कांगड़ा बैंक के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह राणा के पक्ष में सोमवार को लंबरी, भटेरा, चौरी-1, चबियाणा, कशीरी, पीपल,डूहक, छतरुडू,स्पाहल,चौरी-2 सहित 13 बूथों पर नुक्कड़ सभाएं की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह राणा,ब्लॉक अध्यक्ष रजिंदर वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर, पल्यूशन बोर्ड के डारेक्टर अरुण ठाकुर, मीडिया पैनलिस्ट चंदन राणा, कांग्रेस नेता विवेक कटोच,स्पाहल पंचायत के प्रधान अश्वनी, पनोह के बीडीसी आरती, उप- प्रधान राजिंदर सिंह डॉ हर्ष कालिया सहित अन्य ने सुजानपुर में कांग्रेस के प्रत्याशी की चुनाव प्रचार की कमान संभाली हुई है।

सुजानपुर की जनता का मुख्यमंत्री सुक्खू के पक्ष ने भारी समर्थन मिलने के साथ ही लोग कैप्टन को जिताने के लिए तैयार है। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सुजानपुर की जनता भाजपा प्रत्याशी से पूछे कि उन्होंने पाला क्यों बदला और उनकी जिला के मुख्यमंत्री सुक्खू के खिलाफ जाने की भाजपा के साथ क्या डील हुई है। उन्होंने कहा कि जिला के मुख्यमंत्री सुक्खू के लिए सुजानपुर की जनता कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह राणा को भारी बहुमत से जिताएगी, ताकि बिकने वालों और जिला के मुख्यमंत्रीयों के खिलाफ साजिश रचने वालों को सबक सिखाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला के विकास और ईमानदार मुख्यमंत्री सुक्खू के लिए सुजानपुर की जनता भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र राणा को हराने के लिए पूरी तरह एकजुट होकर कांग्रेस कैप्टन रणजीत सिंह राणा के पक्ष में मतदान करे। उन्होंने कहा कि सुजानपुर में पार्टी लाइन से ऊपर उठकर क्षेत्र की जनता इस बार मुख्यमंत्री के नाम पर ही मतदान करेगी और जो बिकाऊ और स्वार्थी है उनको सबक सिखाएगी।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh