जिला परिषद की बैठक में 6 करोड़ 45 लाख का बजट विकासात्मक कार्यों के लिए किया पारित

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

जिला परिषद की बैठक अध्यक्ष बबली देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 6 करोड़ 45 लाख के करीब का बजट पारित किया गया। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष ने मामला उठाया की सिविल हॉस्पिटल टोनी देवी में आपदा के समय जो मलवा गिरा हुआ था पूरी तरह नहीं उठाया गया है। उन्होंने संबंधित विभागों से इस पर जल्द से जल्द कार्य करने की बात कही।

 

जिला परिषद सदस्यों ने ट्रैफिक लाइट लगाने, विभागों के कुछ कार्यालय के भवनों की रिपेयर करने, सोलर लाइटों को जो खराब पड़ी हुई है उन्हें जल्द से जल्द ठीक करने के अलावा दूसरे मामले भी बैठक में उठाए, अधिकारियों की ओर से आश्वासन दिए गए कि उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में कुछ अधिकारी नहीं पहुंचे थे उनकी जगह दूसरे उन्होंने अधिकारियों को भेजा था। जो मामले जिला परिषद की बैठक में उठाए गए हैं उन्हें जल्द से जल्द हल करने के लिए अधिकारियों को कहा गया है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh