10 साल के अन्याय के खिलाफ कांग्रेस की ‘युवा न्याय’ की पांच गारंटियां : युवा कांग्रेस

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

कांग्रेस ने देश में बढ़ती बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे प्रकोपों से ग्रस्त युवाओं को न्याय दिलवाने के लिए ‘युवा न्याय’ के नाम से मुख्य तौर पर पांच वादे देश के युवाओं से किए है I कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा से इसे जारी करते हुए कहा कि इन वादों को पूरा करके कांग्रेस देश में ‘रोजगार क्रांति’ की शुरुआत करेगी । कांग्रेस पार्टी ने अपने इस युवा मैनिफेस्टो में ‘भर्ती भरोसा’, पेपर लीक पर रोक सुनिश्चित करने के लिए कड़ा कानून बनाने, डिग्री और डिप्लोमा धारी सभी युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार’ कानून बनाने, गिग इकॉनोमी में काम कर रहे युवाओं को सामाजिक सुरक्षा देने और ‘युवा रोशनी’ के नाम से 5,000 करोड़ रुपये का स्टार्ट-अप फंड बनाने का वादा किया है ।

हमीरपुर में युवा कांग्रेस ने युवा न्याय के प्रमुख वादों का पोस्टर विमोचन किया । इस दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस मिडिया विभाग के चेयरमेन डॉ चंदन राणा, हमीरपुर विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अश्वनी कुमार, मंजीत मनु, अनिरुद्ध ठाकुर, सुमित, शुभम, अंकित, नीरज और अन्य युवा साथी मौजूद रहे I

डॉ चन्दन राणा ने कहा कि पिछले दस साल के अन्याय-काल को भयंकर बेरोजगारी संकट से समझा जा सकता है I दो करोड़ नौकरी हर वर्ष का झूठा वादा करके सत्ता तक पहुँच कर बीजेपी और मोदी सरकार ने देश के युवाओं को ठगा है I बीजेपी शाषित हर राज्य में भर्ती पेपर लीक होते रहे, लेकिन प्रधानमंत्री कभी इस पर ज़िक्र करने का साहस नहीं दिखा सके I

 

 

 

 

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh