धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
सुप्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 14 मार्च से चैत्र मास मेले शुरू होने जा रहे हैं। जिसको लेकर मंदिर न्यास द्वारा व जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई हैं। हर साल की भांति इस साल भी बड़ी धूमधाम के साथ चैत्र मास मेला धूमधाम से मनाया जाएगा । वहीं बाबा बालक नाथ मंदिर में हिमाचल ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों और विदेशों से भी लोग माथा टेकने बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध पहुंचते हैं । श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है।
बाबा बालक नाथ मंदिर के महंत ने बताया कि चैत्र मास मेले 14 मार्च से लेकर 14 अप्रैल तक लगने जा रहे हैं । जिसको लेकर मंदिर न्यास द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि इस बार श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए नई सराय बनाई गई है जिसमें श्रद्धालु अपने परिवार सहित आराम से रह सकते हैं । उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को बाबा बालक नाथ के दर्शन सुविधाजनक होंगे मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हर व्यवस्था की गई है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






