धर्मपुर एक्सप्रेस खेल संवाददाता
हमीरपुर: निजी क्षेत्र में हमीरपुर के सबसे पुराने स्कूलों में से एक ब्लू स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई के साथ-साथ, समय-समय पर खेलों में भी स्कूल के साथ-साथ अपने जिला व प्रदेश का राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है।

पढ़ाई व खेल के साथ-साथ अन्य सामाजिक विषयों से जुड़े कार्यक्रमों या अभियानों में भी स्कूल प्रबंधन अपने छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित कर उन्हें भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में कार्य करने के लिए तैयार करते हैं। इसी कड़ी में सामाजिक संस्था यूथ एंपावरमेंट सोशल सर्विस *यस* द्वारा हमीरपुर में नशे के खिलाफ करवाई गई*जागरूकता दौड़* A Step against drugs, में ब्लू स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया , नशा न करने व निरंतर खेलों में अपने सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रण को दोहराया। सामाजिक संस्था यस हिमाचल ने इस जिम्मेदार भूमिका के लिए स्कूल के शिक्षकों व श्रेष्ठ धावक को सम्मानित भी किया।

Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh





