धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
14 एवं 15 नवंबर 2026 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जखाला में आयोजित होने जा रही राज्य स्तरीय सीनियर वर्ग खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए आज हमीरपुर जिले की टीम उत्साह एवं उमंग के साथ रवाना हुई।
टीम की रवानगी के अवसर पर राज्य ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र अत्री , कपिल मोहन शमा , अंजू राणा तथा खो-खो कोच विजय कुमार भानू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राज्य ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र अत्री ने हमीरपुर की टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। नरेंद्र अत्री ने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे खेल भावना को सबसे आगे रखकर, सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें।
उपस्थित सभी लोगों ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा उम्मीद जताई कि हमीरपुर की टीम अपने बेहतरीन प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन करेगी।
हमीरपुर खो-खो एसोसिएशन ने भी टीम के सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन एवं सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






