प्रभावित और पीड़ितों की दुखती रग पर हाथ रखने वाले प्रत्याशी का अभी भी इंतजार 

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर  

पहले मुआवजे ने रुलाया, फिर कटान ने निकाले आंसू और अब क्वालिटी को लेकर खतरे के साए में हैं पीड़ित और प्रभावित। पीड़ितों और प्रभावितों की दुखती रग पर हाथ रखने वाला कोई प्रत्याशी अभी सामने नहीं आया है। राजेंद्र राणा ने तो इस मामले को विधानसभा तक में उठा दिया। धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने निर्माण कंपनी के खिलाफ मामला तक दर्ज करवा दिया और सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर ने तो मोर्चा ही खोल दिया लेकिन न काम में तेजी आई और न क्वालिटी में सुधार । हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से होकर अटारी से लेह वाया हमीरपुर – टौणी देवी आवाह देवी – सरकाघाट – धर्मपुर- मंडी बन रहे एनएच 03 के निर्माण और अनियमताओं का मामला विधानसभा तक में गूंज गया है। सुजानपुर , भोरंज सरकाघाट, धर्मपुर क्षेत्र के करीब 65 हजार वोटर इस नेशनल हाइवे निर्माण से पीड़ित हुए है। निर्माणकार्य की क्वालिटी और अनियमताओं की उच्च स्तर कमेटी बना कर जाँच करवाने की मांग तक भी की गई । सुजानपुर , भोरंज , सरकाघाट और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों में सड़क की बदहाली पेयजल पाईप टूटने, ड्रेनेज से आ रही समस्याओं, मुआवजे में अंतर, निर्माण कंपनी द्वारा लोगों को डराने और डम्पिंग साईट कोल्हू सिद्ध की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया भी गया।

आपको बता दें कि पहली बरसात में निर्माण कम्पनी की लापरवाही देखने को मिली। कई डंगे गिर गए। सड़क की मरम्मत न होने से बड़े-बड़े गड्डे पड़ गए हैं। आवाज उठाने वालों के खिलाफ पुलिस में केस करने की धमकी दी जा रही है। मुआवजे की राशि में भी पहुँच वालों को फायदा दिया गया है। एनएच बनने से पहले ही 1999 से एनएच रोड टैक्स लिया जा रहा है जो कि गलत है। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने इस मामले को गंभीरता से लिया और विधानसभा में भी विशेष ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाकर समस्या को उठाया गया। कंपनी पर आरोप है कि क्वालिटी को लेकर कम्प्रोमाइज किया जा रहा है । लोगों की मांग है कि हाई लेवल की कमेटी बनाकर जो भी गलत काम हुआ कम्पनी के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

बनाऊंगा चुनावी मुद्दा : सतपाल सिंह रायजादा

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा के मुताबिक यदि अनुराग ठाकुर के गृह क्षेत्र के लोगों की आवाज दबाई जा रही है तो वह एनएच 03 को चुनावी मुद्दा बना लोगों को राहत
पहुंचाने का बीड़ा उठाएंगे।

गडकरी के पास पहले ही पहुंच चुका है मामला

पिछले करीब दो साल से निर्माणधीन इस हाइवे में बरती जा रही अनियमिताओं और घटिया निर्माण को लेकर जिला पार्षद वंदना गुलरिया की अगुवाई में करीब एक दर्जन जिला परिषद सदस्य दिल्ली में हमीरपुर के एक सांसद और माननीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में सड़क व भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर शिकायत पत्र सौंप चुके हैं। मंत्री ने इस मामले को लेकर कड़े निर्देश जारी किए थे।

निर्माण कंपनी कर रही मनमर्जी : राजेंद्र राणा
इस बारे में सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा का कहना है कि मामला उनके द्वारा विधानसभा में भी उठाया गया। निर्माण कंपनी मनमर्जी कर रही है। लोग परेशान हैं । शीघ्र ही इस बारे फिर कंपनी पर दवाब बना निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी।

गृह क्षेत्र में संवेदनशील नहीं दिखे अनुराग : चंद्रशेखर

धर्मपुर के विधायक कंपनी की इस लापरवाही तथा खुदाई से दर्जनों घरों को खतरा पैदा करने को लेकर पहले ही कंपनी के ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा चुके हैं। उनका कहना है कि नेशनल हाइवे को लेकर अनुराग ठाकुर अपने ही गृह क्षेत्र में संवेदनशील नहीं दिखे। क्वालिटी को लेकर केंद्रीय एजेंसियों का कोई नियंत्रण नहीं है। ऊ

भाजपा विधायक दलीप ठाकुर ने खोल रखा है मोर्चा

सत्ता पक्ष तो सत्ता पक्ष विपक्ष के विधायक दिलीप ठाकुर ने पहले ही कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है बल्कि प्रभावित जनता को साथ लेकर एक बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि प्रभावितों और पीड़ितों को तुरंत राहत प्रदान की जाए और निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh