लाभार्थी अभियान के अन्तर्गत हर बूथ पर पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता: अमित शर्मा

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

 हमीरपुर मंडल की बैठक जिला भाजपा कार्यालय हमीरपुर में मंडल अध्यक्ष आदर्शकांत की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्ण कालिक विस्तारक अमित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस बैठक में भाजपा द्वारा चलाए गए लाभार्थी अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा हुई और सभी मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से अपने बूथ में जाने के लिए अनुरोध किया गया।

इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित अमित शर्मा ने बताया कि भाजपा का हर कार्यकर्ता लाभार्थी अभियान के अंतर्गत अपने बूथ पर जाएंगे वह हर बूथ से 20-20 वोट और बढ़ाने के लिए प्रयासरत होंगे।

इस उपलक्ष पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य नवीन शर्मा, विस्तारक राजेश ठाकुर,मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, महामंत्री राजेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज ,सचिव जोगिंदर, शहरी इकाई अध्यक्ष मनीष पुरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीक्षित गौतम, व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh