धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
आपदा के दौरान जिले के चम्योला गांव में पहाड़ी का मलबा गिरने और वहां डंगे गिरने के कारण सड़क मार्ग को बड़े वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था जो अभी तक नहीं खुल पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दूसरा वैकल्पिक रास्ता भी है जिसे ठीक करने के लिए लोक निर्माण विभाग से मांग उठाई गई थी लेकिन उसे भी पूरा नहीं किया गया और बड़े वाहनों की आवाजाही अभी तक भी गांव के लिए शुरू नहीं हो पाई है जिस कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण अनीता देवी, ईश्वर दास, सुनीता देवी, निशा कुमारी, जीवन कुमार, पुरुषोत्तम चंद, अरुण, ओम प्रकाश, प्रकाश चंद, सीताराम , मीना देवी ,कमला देवी सहित कई लोगों का कहना है कि 26 अगस्त को भी इस बारे एक प्रतिनिधिमंडल वार्ड सदस्य अनीता देवी की अगुवाई में लोक निर्माण विभाग टोनीदेवी से मिला था और समस्या के बारे में उन्हें अवगत करवाया था।
ग्रामीणों की मांग है कि जो वैकल्पिक सड़क मार्ग गांव के बीच में है उसे आवागमन के लिए योग्य बनाया जाए और वहां से बड़े वाहनों को शुरू किया जाए। इन लोगों ने जिला प्रशासन को कहा है कि यदि उनकी समस्या को अति शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने के साथ-साथ सड़क मार्ग को भी बंद करने के लिए मजबूर होंगे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh




