आईएचएम में महिलाओं ने सीखा मोटे अनाज के व्यंजन बनाना
धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर बाजरा, रागी और अन्य मोटे अनाज से बनने वाले विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों के बारे में महिलाओं को अवगत करवाने एवं प्रशिक्षित करने के लिए होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर में छह दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स आयोजित किया गया, जिसमें विकास खंड सुजानपुर की ग्राम पंचायत दाड़ला की 20 महिलाओं ने भाग लिया।…