धर्मपुर एक्सप्रेस। मंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा महिला आरक्षण को सुनिश्चित करने की दिशा में लिया गया निर्णय भारतीय लोकतंत्र को अधिक सशक्त, समावेशी और प्रतिनिधित्वपूर्ण बनाने वाला ऐतिहासिक कदम है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को केवल सशक्त बनाने की बात नहीं की, बल्कि उन्हें निर्णय प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उचित भागीदारी देने के लिए निरंतर ठोस कदम उठाए हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि यह निर्णय नारी शक्ति के सम्मान, समान अवसर और राजनीतिक सहभागिता के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगा। देश की आधी आबादी को नीति निर्माण और नेतृत्व में अधिक प्रभावी भूमिका मिलने से लोकतंत्र की जड़ें मजबूत होंगी। विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की प्रतिभा, क्षमता और नेतृत्व का पूरा उपयोग सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh





