धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
भोरंज पुलिस ने ग्राम पंचायत हणोह में श्मशान घाट के समीप एक कार की तलाशी के दौरान लगभग 5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। कार सवार दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। बरामदगी और सीलिंग की कार्रवाई पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गई।
पुलिस टीम और अन्य सहयोगियों के समर्पित प्रयास नशा तस्करों के विरुद्ध कड़े रुख को दर्शाते हैं। यह कार्रवाई प्रदेश सरकार के नशामुक्त हिमाचल अभियान को मजबूती प्रदान करती है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जनता से अपील है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को दें और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh





