राधा नाम लेने से मिटते सभी पाप, श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करना बेहद जरुरी : पंडित रजनीश शास्त्री 

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

कलयुग में राधा नाम का स्मरण करने और नाम जपने से सभी लोगों के पाप नष्ट हो जाते हैं, अतः इस नाम का स्मरण हमें हर समय करना चाहिए। टौणी देवी के नजदीकी गांव दरकोटी निवासी हेम राज चौहान के निवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत महायज्ञ के समापन पर यह उपदेश पं रजनीश शर्मा शास्त्री ने संगतो को दिए। पंडित रजनीश ने बताया कि कलयुग में पति पत्नी बेटा भाई सगे संबंधी कोई किसी का नहीं है, केवल मात्र राधा कृष्ण का नाम जप करने से परमपिता परमेश्वर अप्रत्यक्ष रूप से अपने भक्तों के साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके जजमान हेमराज चौहान ने तीसरी बार इस महायज्ञ का आयोजन कर अपना और गांव वासियों का उद्धार करने का प्रयास किया है अतः उनका अनुकरण हर व्यक्ति को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे हर माह वृंदावन,बरसाना,खाटू श्याम, अयोध्या एवं अन्य तीर्थ स्थानो पर संगतो को यात्रा के लिए ले जाते हैं ताकि भक्त परमपिता परमेश्वर के नजदीक आएं और कलयुग की चपेट में आने से बच सके।

उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति इन यात्राओं में जाने का इच्छुक है तो वह उनके नंबर 88942 75564 पर संपर्क कर सकता है उनकी अगली वृंदावन धाम यात्रा 9 मई से 13 मई तक होगी।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh