उपचुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी: प्रेम कौशल

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा है कि उपचुनावों के दौरान भाजपा प्रदेश में बैक फुट पर आ गई है। भाजपा के नेताओं ने सरकार को गिराने की कई चालें चली लेकिन प्रदेश की जनता ने भाजपा को करार जबाव दिया है। यहां पत्रकार वार्ता में प्रेम कौशल ने कहा कि दो चरणों में हुए उपचुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है। कहा कि कांग्रेस भाजपा के जबड़े से 6 सीटें बाहर ले आई है।

आज बड़े नेताओं जे पी नड्डा, राजीव बिंदल, जय राम ठाकुर की चालों को प्रदेश की जनता ने सिरे से खारिज कर दिया है और लोगों ने भाजपा की राजनीति को नकार दिया है। कहा कि भाजपा की चिंतन मंथन बैठक में कार्यकर्ताओं ने आयातित नेताओं को लेकर खरी खोटी सुनाई है। भाजपा ने बड़े नेताओं द्वारा दल बदल उपक्रम के तहत भाजपा को ठेके पर ही दे डाला है। कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का विरोध करते करते भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश के विरोधी बनकर रह गए हैं।

उपचुनाव में भाजपा की राजनीतिक चालें भाजपा पर उल्टी पड़ी है और अब आम कार्यकर्ताओं के कोप का भाजन भी होना पड़ रहा है। कहा कि कुर्सी के वियोग में भाजपा ने प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के लिए जो भी प्रयास किए हैं वे सब भाजपा को ही महंगे पड़े हैं, जनता ने भाजपा नेताओं को नकार दिया है और प्रदेश की सरकार को अपना समर्थन दे कर भाजपा को उसकी औकात दिखा दी है और 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के लिए अपना समर्थन सुक्खू सरकार को दिया है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh