धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश में हो रहे उपचुनावों की टिकट अभी उलझीं हुईं है। मुख्यमंत्री दिल्ली से हिमाचल लौट आए हैं लेकिन अभी तीनों विधानसभा क्षेत्रों की टिकट फाइनल नहीं हुई हैं। हमीरपुर, देहरा और नालागढ़ में जिताऊ कौन होगा, इस पर अभी मंथन चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के साथ संगठन में संघर्ष करने वाले साथियों को टिकट मिलने की उम्मीद अधिक है।
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू और डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा का नाम आगे हैं। वहीं देहरा से नरदेव कंवर और डॉ. राजेश प्रमुख दावेदार हैं तो नालागढ़ से बाबा हरदीप के साथ अन्य नामों पर विचार हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली में टिकट को लेकर पार्टी के सीनियर नेताओं से चर्चा की है। संभावना यही है कि हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला और पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेनुगोपाल से चर्चा हुई होगी। लेकिन अभी टिकट पर फाइनल मुहर नहीं लगी है। उपचुनाव सीधे तौर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के चेहरे पर ही लड़े जाएंगे, जिससे मुख्यमंत्री की पसंद के उम्मीदवार ही मैदान में होगें।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






