धर्मपुर एक्सप्रेस। बड़सर
बड़सर कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग तेज हो गई है जहां बड़सर के भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कांग्रेस को आडे हाथों लिया तो वहीं कांग्रेस नेता राजेश बन्याल ने भी लखनपाल पर तीखा जवानी हमला बोला है।
राजेश बन्याल ने कहा कि आज विधायक को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के काम पसंद नहीं आ रहे हैं जब वह कांग्रेस में विधायक थे तो मुख्यमंत्री की तारीफों के कसीदे पढ़ा करते थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तो 15 महीने पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री बने है लेकिन लखनपाल तो बड़सर में 12 सालों से विधायक हैं तो आज तक उन्होंने बड़सर की समस्याओं का समाधान क्यों नहीं किया। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल अपने 12 साल का हिसाब जनता के सामने रखें। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से बड़सर की जनता बस स्टैंड की मांग करती आ रही है और इंद्र दत्त लखनपाल वीरभद्र सरकार में सीपीएस रहते हुए भी बड़सर के बस स्टैंड का काम नहीं करवा पाए और अब इसका ठीकरा मुख्यमंत्री के सर पर फोड़ रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री को बने हुए अभी मात्र 15 महीने हुए हैं। लखनपाल ने पत्रकार वार्ता कर बड़सर में आए जल संकट को लेकर भी प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है इस पर पलटवार करते हुए राजेश बन्याल ने कहा कि 12 साल से विधायक होते हुए इंद्र दत्त लखनपाल बड़सर के लिए बड़ी पेयजल स्कीम क्यों नहीं ले आए उन्होंने कहा कि विधायक महोदय भी जानते हैं कि बड़सर में हर वर्ष गर्मियों में पानी की किल्लत रहती है लेकिन आज दिन तक विधायक की तरफ से कोई भी प्रयास बड़सर की जनता की समस्याओं को हल करने की ओर नहीं किया गया अब विधायक भाजपा में जाकर मुख्यमंत्री को कोस रहे हैं और अपनी नाकामियों को छुपाने में लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जल संकट के जूस रहे बड़सर को 138 करोड रुपए की बड़ी पेयजल स्कीम दी है जिससे आने वाले समय में कभी भी जल संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। इस पेयजल स्कीम का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। राजेश बन्याल ने कहा कि अपनी नाकामियों को छुपाने की बजाय अपने कार्यकाल का हिसाब जनता को दें इंद्र दत्त लखनपाल।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






