सासन पंचायत के उपप्रधान अपने समर्थकों सहित कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर की ग्राम पंचायत सासन के उपप्रधान अरुण कुमार रिंटू कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गये हैं। रविवार को सासन पंचायत में आयोजित केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर की जनसभा के दौरान अरुण कुमार व एक दर्जन अन्य परिवार भाजपा में शामिल हुए। अनुराग ठाकुर ने विधिवत पटका पहनाकर उनका भाजपा में स्वागत किया। इस दौरान विधायक आशीष शर्मा भी मौजूद रहे। अरुण कुमार रिंटू ने कहा कि विधायक आशीष शर्मा  के साथ वह कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा खड़े हैं। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर अग्रसर है। वह भाजपा की नीतियों से प्रभावित हुए हैं और विधायक आशीष शर्मा की अगुवाई में भाजपा में शामिल हुए हैं।

 

विधायक आशीष हमीरपुर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। लेकिन कांग्रेस सरकार ने चुने हुए प्रतिनिधि को दरकिनार किया। यही कारण है कि उन्होंने जन हित के लिए इस्तीफ़ा दिया और भाजपा में शामिल हुए। आशीष शर्मा के साथ वह पहले भी थे और आगे भी रहेंगे। इसी के चलते भाजपा जॉइन की। हमीरपुर लोकसभा सीट पर अनुराग ठाकुर रिकॉर्ड जीत दर्ज करेंगे और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की अगुवाई में देश आगे बढ़ेगा। वह एक कर्मठ कार्यकर्ता की तरह पार्टी को सशक्त करने की दिशा में काम करेंगे और भाजपा के पक्ष में सभी से मतदान करने की अपील करेंगे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, विधायक आशीष शर्मा सहित भाजपा के समस्त नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh