हमीरपुर।
डांगक्वाली हमीरपुर में गुरुवार दोपहर को हीरानगर से बाजार की तरफ जा रही कार ने सामने से आ रहे स्कूटी सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी सवार दिव्यांग सडक़ किनारे गिरकर घायल हो गया और उसकी स्कूटी भी पलट गई। कार ने इसके बाद राह चलते करीब एक युवक को भी अपनी चपेट में ले लिया। कार युवक को घसीटते हुए ले गई। ऐसे में युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे तुंरत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया है।
घटना के समय लोगों का हजूम लग गया वही जाम भी काफी देर तक सड़क पर लगा रहा । मौके पर पुलिस ने पहुंच कर स्थिति का जाएजा और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी वहीं यातायात पुलिस ने जाम को खुलवाने के लिए कार्य किया घायलों को तुरंत ही राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






