धर्मपुर एक्सप्रेस। भोटा
नगर पंचायत भोटा मे आज 150 बर्ष पुराने एतिहासिक नौण की नगर पचांयत अध्यक्षा सपना सोनी, उप्रधान सजय धीमान समाजसेवी व रिटायर पीएनबी बैक के जीएम, स्लोकम व गुलशन वर्मा की अध्यक्षता मे विधिपुर्वक नौण की अन्दर से साफ सफाई की गई। ताकी लोगो को पीने के लिए साफ और स्वच्छ पानी मिल सके। इस एतिहासिक नौण मे दोनो तरफ से पानी वहता है। कुछ दिनो में इस एतिहासिक नौण मे पानी का जलस्तर काफी कम हो गया था। और एक तरफ से ही कम ही मात्रा वहा रहा था। जिससे भोटा के स्थानीय लोगों ने सारी परेशानियों से जुझना पड रहा था। अब इस ऐतिहासिक नौण की अन्दर से साफ सफाई कर दी गई। अब दोनो तरफ से पानी वहा रहा है। इस ऐतिहासिक नौण से आज भी सात बार्डो के लोग व अन्य गॉव से पानी भरने के लिए आते है। गर्मियों के मौसम मे जहा पानी की, बावड़िया सुखने के कगांर पर खडी है। वही भोटा मे एतिहासिक नौण की धरोहर को जिवित रखा है। जब गर्मियों के नलो मे पानी कम मात्रा मे आता है तो लोग इसी ऐतिहासिक नौण पर निर्भर रहते है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






