सुजानपुर की जनता ने राणा को जनादेश दिया उस जनादेश का राणा ने किया निरादर : वर्मा

धर्मपुर एक्सप्रेस। सुजानपुर

सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा ने जारी एक प्रैस बयान में कहा है कि जब जब सुजानपुर की जनता ने पूर्व विधायक राजेंद्र राणा को जनादेश दिया है , उन्होंने उस जनादेश का निरादर किया है । और इस बार तो निरादर के साथ मतदाताओं का सौदा भी कर लिया है।

क्षेत्र की जनता उनके इस क़दम को स्वीकार नहीं कर रही है। चुने हुए प्रतिनिधियों की कुछ जवाबदेही होती है, उन्हें 5 साल के लिए जिम्मेदारी मिलती है।

राजनीति में आयाराम-गयाराम और खरीद-फरोख्त की प्रथा को हवा वही लोग देते हैं, जिन्हें जनता द्वारा दिए गए जनादेश और जिम्मेदारी की कोई परवाह नहीं होती।

जिला से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हमीरपुर का हितैषी न होकर शिमला का बताना कहाँ तक वाजिब है ? सुक्खू  जब विधायक भी नहीं थे तो ही हमीरपुर को मेडिकल कॉलेज दिलवा चुके हैं । शिमला तो हिमाचल प्रदेश में ही है मगर चंडीगढ़ तो प्रदेश में भी नहीं है। उनका अपना अधिकांश समय तो चंडीगढ़ में ही बीतता है।

वर्मा का दावा किया है कि विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस भारी जीत हासिल करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि शीघ्र ही पार्टी प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh