भाजपा मंडल हमीरपुर के साथ विधायक आशीष शर्मा ने आगामी चुनावों की बनाई रणनीति

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

 हमीरपुर मंडल भाजपा की बैठक मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत की अध्यक्षता में हमीरपुर के बासी पैलेस में संपन्न हुई जिसमें विधायक आशीष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस मंडल भाजपा की बैठक में विधायक आशीष शर्मा ने आगामी चुनावों के बारे में विस्तृत चर्चा की व रणनीति बनाई।

आशीष शर्मा ने कहा की वर्तमान कांग्रेस सरकार अपने हर मुद्दे पर विफल साबित हुई है यानी कि यह कहा जा सकता है कि यह सरकार अब वेंटिलेटर पर है और कुछ ही दिनों की मेहमान है।

आशीष शर्मा ने कहा कि जब से 9 विधायकों ने मुख्यमंत्री पर मानहानि का दावा ठोका है तब से उनके कोई भी बयान आना बंद हो गए हैं जिससे कि यह स्पष्ट रूप से साबित होता है कि उनके सारे बयान झूठे थे अगर उनके पास कोई सबूत होते तो वह जनता के सामने उन सबूतों को रखते।

इस उपलक्ष्य पर अशीष शर्मा ने सभी मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों से आने वाले चुनावों में एक जुट होकर साथ में काम करने का आह्वान किया।

इस संदर्भ में मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत ने आने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जिसमें पन्ना प्रमुख सम्मेलन,वरिष्ठ नागरिक सम्मेलन ,त्रिदेव सम्मेलन आदि सम्मिलित हैं।

इस उपलक्ष पर पूर्व जिला परिषद् अध्यक्ष प्यारेलाल शर्मा, कमलेश परमार ,मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर व मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी उपस्थिति रही।

 

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh