धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
भाजपा सुजानपुर मंडल की टोणी देवी मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में जाने से पूर्व , सुजानपुर विधानसभा उपचुनाव प्रभारी एवं सुंदर नगर विधायक राकेश जमवाल व चुनाव सह प्रभारी, प्रदेश भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री ने समीरपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान जाकर शिष्टाचार भेंट की ।
दोनों पार्टी पदाधिकारी ने वरिष्ठ भाजपा नेता प्रोफेसर धूमल से आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस मौके पर विधायक राकेश जामवाल ने पार्टी संबंधित गतिविधियां से शीर्ष नेतृत्व को अवगत करवाया व लोकसभा एवं विधानसभा उपचुनाव पर चर्चा की , साथ ही प्रदेश भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री जिन्हें प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने हमीरपुर जिला के तीन विधानसभा क्षेत्रों सुजानपुर ,हमीरपुर, बड़सर में उपचुनावों की दृष्टि से समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी है , ने भी अब तक की जमीनी स्थिति से पूर्व मुख्यमंत्री वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल को अवगत करवाया।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






