भाजपा का संकल्प पत्र महज चुनावी, पहले के वायदे भी नही हुए हैं पूरे: प्रतिभा सिंह

धर्मपुर एक्सप्रेस। शिमला

कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीट में से दो सीट पर प्रत्याशी उतार दिए हैं जबकि दो सीट पर अभी प्रत्याशी तय नही हो पा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी शीघ्र दो सीट पर प्रत्याशी का चयन कर लेगी।हाईकमान के समक्ष सर्वे की रिर्पोट भी रखी गई है जल्द बेहतर और जिताऊ प्रत्याशी मैदान में उतार दिए जाएंगे। मंडी से विक्रमादित्य सिंह को इस बार प्रत्याशी बनाया गया है। मंडी के लोगों का कांग्रेस को पहले भी आशीर्वाद मिलता रहा है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह भी मंडी से सांसद रहें हैं अब विक्रमादित्य सिंह को भी मंडी की जनता का प्यार मिलेगा। वहीं भाजपा के संकल्प पत्र को प्रतिभा सिंह ने चुनावी करार देते हुए कहा कि इससे पहले भी दो चुनावों में भाजपा ने लोगों से रोज़गार, मंहगाई को लेकर कई वायदे किए थे जो आज तक पूरे नही हुए। देश के लोग बुद्धिजीवी हैं और सब जानते हैं कि किसे वोट करना है।

 

 

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh