धर्मपुर एक्सप्रेस। बड़सर
इंद्रदत्त लखनपाल ने किया बड़सर में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन और इस अवसर पर उन्होंने बड़सर मंडल के सभी प्रधान पंचायत समिति सदस्यों जिला परिषद सदस्यों पार्टी के कार्यकर्ता ,पदाधिकारीयों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने आगामी चुनावों के लिए सभी को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा की हर जिला परिषद बार्ड की बैठक की जाएगी जिससे आगामी लोक सभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवम भाजपा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल को भारी बहुमत से जीतने में हर संभव प्रयास किया जाएगा ।
इस बैठक में मंडल अध्यक्ष यशवीर पटयाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर,महिला मोर्चा अध्यक्ष किरणमाला, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुखदेव राणा, अनुसूचित जाति के अध्यक्ष प्रधान राम रतन, किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगन्नाथ वनियाल, युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशि शर्मा, जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा, राजेश कुमार मांगा, बीना शर्मा, ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष मुकेश वनियाल यह जानकारी मीडिया प्रभारी विकास पटेल ने दी।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






