धर्मपुर एक्सप्रेस। सुजानपुर
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले युवा नेता रितेश चौहान ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिमला ओक ओवर में मुलाकात की। रितेश चौहान ने सुजानपुर जनता की ओर से मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि सुजानपुर की जनता मुख्यमंत्री के साथ है उन्होंने साथ ही उपचुनाव में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। वह अपनी दावेदारी पेश की।
आपको बता दें कि युवा नेता रितेश चौहान युवा कांग्रेस में रहकर विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विधानसभा चुनावो में उन्हें भोरंज विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया था जहां पर काम करते हुए उन्होंने 35 सालों बाद कांग्रेस की जीत का परचम लहराया है। इसके अलावा संगठन में रहकर विभिन्न पदों पर काम किया है।
गौरतलाब है कि युवा नेता रितेश चौहान विधानसभा के चुनाव में भी अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं । वहीं लोगों के बीच जाकर उन्होंने प्रचार प्रसार भी किया था। एक बार फिर उपचुनावों को लेकर उन्होंने अपनी दावेदारी पेश की है। बरहाल कांग्रेस पार्टी किसको सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से उपचुनावों में अपना प्रत्याशी उतरती है यह भविष्य के गर्भ में है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग भी अब युवा नेता की तलाश कर रहे हैं।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






