धर्मपुर एक्सप्रेस , खेल संवाददाता , सुजानपुर
पुलिस युवा सेवा एवं खेल व उच्चशिक्षा विभाग के सौजन्य से प्रदेश स्तरीय होली मेला उत्सव, में #रनअगेंस्टड्रग्स का सुजानपुर में आयोजनकिया गया। जिसका शभारंभ पूर्व में राष्ट्रीय स्तर के लंबी दूरी के धावक रहे , वर्तमान में शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक एवं एथलेटिक्स कोच प्रवीण पठानिया। इस मौके पर उनके साथ शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कमलेश ठाकुर। राष्ट्रीय स्तर के एथलीट रहे सुरजीत ठाकुर व राजेंद्र धिमान भी मौजूद रहे। प्रवीण पठानिया ने इस तरह के आयोजनों को आज के दौर की आवश्यकता बताया। व युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर खेल के मैदन में मेहनत करें।

Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






