एक्साइज विभाग ने नाके के दौरान पकड़ी 200 पेटी अवैध शराब

धर्मपुर एक्सप्रेस। मंडी 

 

 एक्साइन विभाग के अधिकारियों ने पधर जोगिन्दरनगर नेशनल हाइवे पर नाके के दौरान एक गाडी से 200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है । 

डीएसपी पधर दिनेश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि एक्साइज विभाग ने नेशनल हाइवे 154 पधर – जोगिन्दरनगर पर नाका लगाकर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी।  जिस दौरान महेंद्रा पिकअप एचपी 83 – 8621 को चैकिंग के लिए रोका तो उसमें 50 पेटी वियर , 50 पेटी रॉयल स्टेग , 50 पेटी मेकड़बल और 50 पेटी रॉयल चैलेंजर शराब पकड़ी है । जब गाडी चालक से इसका परमिट मांगा तो वह परमिट नही दे पाया । इस बारे में एक्साइज विभाग पधर पुलिस को सूचना दी और अवैध शराब को पुलिस के हवाले कर दिया है ।

डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि गाडी चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है आगे की कार्यवाई जारी है ।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh