धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने पत्रकार वार्ता कर बागी विधायकों पर खूब हमला बोला । पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती और केसीसी बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की भ्रष्टाचार को रोकने की महिम पसंद नहीं आई इसलिए बगावत पर उतर आए। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहीं भी भेदभाव नहीं किया है । उन्होंने सुजानपुर बड़सर व हमीरपुर विधानसभा के विकास कार्यों की पूरी सूची पत्रकार वार्ता में मीडिया के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि खनन माफिया के खिलाफ मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्यवाही की। जिस पर खनन से जुड़े हुए लोग मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ हो गए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पैसे बांटकर चुनाव लड़ा। उनके कारोबार बंद होने से पैसे आना भी बंद हो गया जिससे वह बौखलाहट में मुख्यमंत्री के ही खिलाफ चले गए। उन्होंने कहा कि हमीरपुर के लिए सौभाग्य की बात है कि हमीरपुर को दूसरी वार मुख्यमंत्री मिला है लेकिन बाकी विधायकों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए सुक्खू सरकार को गिराने तक का प्रयास किया ।
केसीसी बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया ने बागियों पर हमला करते हुए कहा कि जिस विचारधारा को लेकर तीन बार विधायक बने उसी विचारधारा को पीछे से गालियां निकल रहे है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता भी बागियों के साथ मिलकर बागियों की जुबान बोल रहे थे जिसे कांग्रेस पार्टी के हित में ना मानकर ब्लॉक कमेटी सुजानपुर को भंग किया गया है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






