राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर का नामकरण शहीद मृदुल शर्मा के नाम

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर का नाम अब शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर होगा । पाठशाला का नाम शहीद मृदुल शर्मा के रखे जाने से परिजनों से ही स्थानीय लोग प्रसन्न है। काफी समय से राजकीय पाठशाला हमीरपुर का नाम मृदुल शर्मा के नाम पर रखे जाने की मांग की जा रही थी , जिसे अब पूरा किया गया है ।

 

मंडी उपज समिति के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि पाठशाला का नाम शहीद के नाम पर रखना मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की शहीदों के प्रति सोच और सम्मान को दर्शाता है । उन्होंने पाठशाला का नामकरण शहीद मृदुल शर्मा के नाम पर की जाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह व उनके राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh