माइक्रो डोनेशन अभियान को गति देने के लिए समिति का किया गठन: आदर्श कांत

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

भाजपा मंडल हमीरपुर की बैठक आज भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत की अध्यक्षता में संपन्न हुई । जिसमें मुख्य रूप से विस्तारक राजेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत ,महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता अनीता ठाकुर और जिला उपाध्यक्ष उषा बिरला मुख्य रूप से उपस्थित रही।

भाजपा मंडल हमीरपुर द्वारा नमो ऐप के तहत माइक्रो डोनेशन अभियान को गति देने के लिए समिति का गठन किया गया और इस समिति के प्रमुख उषा बिरला को नियुक्त किया गया है। इस क्रम में एक समिति बनाई गई जिसमें अश्वनी कुमार, सौरभ शर्मा ,अभिषेक ठाकुर और रॉबिन डटवलिया होंगे।

 

इस संदर्भ में विस्तारक राजेश ठाकुर ने सभी मंडल पदाधिकारीयों को विस्तार पूर्वक इसके बारे में जानकारी दी और जो समिति गठित की गई है उनको इस संदर्भ में बताया और सेक्टर वाइज इस कार्यक्रम की जिम्मेवारी उषा बिरला को दी गईं । इस दौरान महामंत्री सुरेश सोनी ,महामंत्री राजेश ठाकुर, मंडल के पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh