धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
आज कांग्रेस नेता डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने टाउनभराडी से मैड सडक जो कि भगेटू, नंदन ,तलाशी आदि गांवों को जोडते हुए मैड में मिलेगी का विधिवत रूप से भूमि पूजन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार काविले तारीफ काम कर रही है और जिसका जीता था उदाहरण है कि 14 महीने के कार्यकाल में ही कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में दी हुई 10 गारंटीयों में से पांच गारंटीयां पूरी कर दी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि महिला शक्ति को1500 की सम्मान निधि की गारंटी की अधिसूचना जारी हो गई है। इसके अलावा उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया और कहा कि जिला के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के हाथ- लोकसभा की चारों सीटें जीतकर और मजबूत करने हैं जिसके लिए कार्यकर्ताओं को आज से ही कमर कस लेनी है ।
इस अवसर पर उनके साथ ग्राम पंचायत प्रधान कैप्टन रंजीत, पूर्व प्रधान पांडवी पंचायत कंचन ठाकुर, पूर्व प्रधान नंदन पंचायत विक्रम शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी कुमार, पार्षद हरश कालिया, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर सुनील कौशल, अनिल कुमार, विशाल ,सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






