धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान के तहत विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो जयदेव की, जबकि निर्वाचन विभाग हमीरपुर के तहसीलदार उपेंद्र शुक्ला मुख्य वक्ता रहे। निर्वाचन विभाग के तहसीलदार ने युवा मतदाताओं से संवाद किया गया। उन्होंने लोकतंत्र में एक वोट के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। साथ ही उन्होंने आह्वान किया कि सभी युवा एक एंबेसडर की भूमिका में आसपास के मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कोई भी किसी दबाव, प्रलोभन या किसी के कहने पर अपने मत का प्रयोग न करें। इसके अलावा उन्होंने युवाओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके। ईवीएम, वीवीपैट के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






