मुख्यमंत्री ने अवाहदेवी से अयोध्या धाम जाने वाली बस को दिखाई हरी झंडी 

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

 

हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर से अयोध्या चलने वाली निगम की पहली बस 1208 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करने वाली हमीरपुर की पहली बस को सीएम ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया ।

 

बस अवाह देवी से हमीरपुर तथा भोटा, अंबाला, दिल्ली, मथुरा और लखनऊ होते हुए अयोध्या धाम पहुंचेगी। रामलाल के दर्शन करने के लिए अब लोगों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा बल्कि एचआरटीसी बुकिंग के लिए ऑनलाइन सुविधा भी शुरू करने जा रहा है। गुरुवार से इस बस की नियमित सेवाएं लोगों को मिलेगी।

 

एचआरटीसी की अयोध्या जाने वाली यह बस अवाहदेवी से सुबह 6:10 पर चलेगी। हमीरपुर से 7:30 बजे चलेगी तथा अगले दिन सुबह 7:30 पर यह अयोध्या पहुंचेगी। निगम की इस बस में हमीरपुर से अयोध्या का किराया 1647 रुपए रहेगा।

 

वही अयोध्या से लौटने का समय सुबह 11:25 का रहेगा और हमीरपुर में पहुंचने का समय 7:30 से 8 के बीच रहेगा।

वही मंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी अवतार सिंह में कहा कि सुक्खू सरकार द्वारा जिला वासियों के लिए यह विशेष बस सुविधा प्रदान कर ऐतिहासिक कार्य किया है । अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू होना बड़ी बात है और यह हमीरपुर डिपो का सबसे लंबा रूट रहेगा। उन्होंने इसके लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दर्शन सेवा के तहत इस महत्वाकांक्षी योजना को सिरे चढ़ाया गया है। ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी यात्रियों को उपलब्ध करवाई जाएगी।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh