धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू बुधवार को हमीरपुर जिले के दो बागी विधायक राजेंद्र राणा और इंद्र दत्त लखनपाल पर खूब बरसे। हमीरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि 27 फरवरी की रात दोनों विधायक हमारे साथ खाना खा रहे थे और सुबह पार्टी के खिलाफ मत दे दिया।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि जो लोकतंत्र को कमजोर करते हैं, अपने आपको बेच देते हैं, जनता ऐसे भ्रष्ट नेताओं को उखाड़ कर फेंक दे और लोकसभा चुनाव में ऐसे लोगों को उन्होंने जनता से करारा जवाब देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुनी सरकार को इन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर गिराने की पूरी कोशिश की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बागी विधायक पिछले 7 दिन से जेल की तरह बंद पड़े हैं। पंचकूला से आगे नहीं आ पा रहे। अगर हमसे अनुरोध करेंगे तो हम लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति में पद की लालसा नहीं रखनी चाहिए। जो व्यक्ति इंसानियत, ईमानदारी और नैतिकता को जिंदा रखता है, वही इतिहास बनाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मीनिंग पर कार्यवाही करते हुए कानून में बदलाव किया तो कुछ माइनिंग माफिया हमारे खिलाफ हो गए और धन बल से सत्ता हथियाना की कोशिश करने लगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोई जिस पार्टी की विचारधारा से चुनाव जीतकर आता है तो उसे इस तरह धोखा नहीं देना चाहिए। खासकर तब जब मुख्यमंत्री भी आपके ही जिले से हो। कांग्रेस के बागी विधायक राणा और लखनपाल हमीरपुर के विकास में भी रोड़ा अटका रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमारे विधायक चुरा लिए। भाजपा चाहती थी कि बजट पास न हो, क्योंकि वो बजट आत्मनिर्भर हिमाचल का था।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






