धर्मपुर एक्सप्रेस। नादौन
नादौन में पत्रकार बंधुओ से बात बातचीत करते हुए जिला युवा कांग्रेस हमीरपुर के अध्यक्ष एवं हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक मोंटी संधू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ की घोषणा की। इस योजना के तहत 18 साल से ऊपर की हमारे हिमाचल की पात्र माताओं बहनों को इस वित्तीय वर्ष से 1500 रुपए प्रति माह मिलेंगे। इस योजना से प्रदेश की लगभग 8 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर होने में मदद मिलेगी और उनका वित्तीय संकट दूर होगा। हिमाचल प्रदेश को आगे बढ़ाने में माता बहनों का अतुलनीय योगदान है। यह योजना मुख्यमंत्री की माता बहनों के प्रति कृतज्ञता को दर्शाती है।
कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में दी गई 10 योजनाओं में से यह योजना पांचवी योजना है जिसे पूर्ण रूप से लागू किए जाने वाला है। यह योजना सरकार की महिलाओं के प्रति सम्मान को तो दर्शाता ही है उसके साथ प्रदेश के हित के लिए सरकार की कार्य निष्ठा को भी दर्शाता है। विपक्षी दल एवं बागी विधायकों के सत्ता पलट के इस खेल के बीच में इस योजना की घोषणा का होना प्रदेश वासियों के लिए काफी राहत की बात है। यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री प्रदेश वासियों की सेवा के लिए सत्ता में आए हैं और वह अपना कार्य पुरी मेहनत एवं ईमानदारी से करेंगे।
इस घोषणा से प्रदेशवासियों का सरकार के प्रति फिर से विश्वास बन रहा है। कि मौजूदा सरकार प्रदेश वासियों की सेवा एवं हित के लिए कार्यरत है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






