धर्मपुर एक्सप्रेस। कुल्लू
कुल्लू जिला के तहत पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में चरस व हैरोइन के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को शक के आधार पर पूछताछ के लिए रोका तो वह घबरा गया। जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 703 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान सूरत राम पुत्र श्याम लाल निवासी कशामद कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी ने चरस की यह खेप कहां से लाई थी और इसकी डिलीवरी कहां होनी थी।
दूसरे मामले में पुलिस ने 15 मील में रेन शैल्टर में खड़े एक युवक को 6 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को यह सफलता गश्त के दौरान मिली है।आरोपी की पहचान सोनम गयालसन पुत्र थिले लामा तामंग निवासी नेपाल हाल निवासी 15 मील जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने दोनों मामलों की पुष्टि की है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






